स्वागत

Monday 25 April 2011

शब्द सीखेंगे प्रतिदिन

शब्द सीखेंगे प्रतिदिन
शब्द  व्यक्तित्व को दर्शायें

या मन को करे उजागर 
ये शब्द तो खो जायेंगे 
होकर  किसी के मन के  

शब्द हो कर्ण से
या हो भीष्म से 
ये तो धो जायेंगे 
पाप हर  मन के 

शब्द प्रतिवाद हो 
या फिर एक उद्घोषणा 
ये तो हो जायेंगे 
साक्षी  हर  एक क्षण के 

शब्द  दुहाई करें
या फिर बचाए लाज
ये तो समाधान करेंगे
हर एक प्रशन के 

शब्द हो प्रेरित शब्दों से 
या हो निर्मित अनुभव से 
ये तो दान करेंगे 
हर  अच्छे गुण का 

शब्द सीखेंगे प्रतिदिन 
या होंगे एक प्रेरणा 
ये तो आह्वान करेंगे 
एक नव  सृजन का 


No comments:

Post a Comment